100 रुपए के चालान से खाद्य लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा

तराना। अब डेढ़ करोड़ रुपए तक के वार्षिक व्यापारिक लेनदेन पर 100 के चालान से खाद्य लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है। पहले 12 लाख से अधिक लेनदेन पर 2000 का वार्षिक शुल्क देना होता था। यह बात काजी गार्डन में आयोजित किराना व्यापारी संघ के मिलन समारोह कार्यक्रम में जिला खाद्य अधिकारी बने सिंह देवरिया ने कही।
कार्यक्रम के दौरान खाद्य अधिकारी देवरिया ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच की व्यापारियों को जानकारी दी। साथ ही बताया कि सरकार ने खाद्य लाइसेंस के नियमों में रहता की की जानकारी दी गई वही नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने एवं सजा की विस्तृत जानकारी दी गई।व्यापारियों को खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता बनाए रखने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कार्यक्रम संघ अध्यक्ष रंजन गेरा के द्वारा की गई। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी ओम पलोड नरेंद्र कानडी, मोहन खंडूजा बलराम चौहान चंदन बेडेर्जा, चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट अशोक चौधरी सहित व्यापारी गण उपस्थित रहे।
किराना व्यापारी संघ के मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान, किराना व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारीणी का गठन किया गया। सर्व समिति से आनंद पलोड अध्यक्ष, यश कालरा को सचिव, नितिन चांदना कोषाध्यक्ष चुना गया नव नियुक्ति पर पदाधिकारी का स्वागत किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment