हेपेटाइटिस बी टीकाकरण शिविर में लोगों में नहीं रहा उत्साह

इंगोरिया। आंगनवाड़ी पर हेपेटाइटिस बी वेक्सिनेशन का शिविर लगा था। विकासखंड बी एम ओ डॉक्टर विजयेंद्र सिंह अजनार ने बताया कि यह टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, संस्था को निर्देशित किया गया है किसी पर दबाव नहीं डालना है स्वेच्छा से जो लोग टीका लगाना चाहे उन्हें ही टीका लगाया जाए। कर्तव्य नमन एजुकेशन हेल्थ फाउंडेशन रिसर्च सेंटर द्वारा इंगोरिया में हेपेटाइटिस बी और टाईफाइड की रोकथाम हेतु बिना लाभ हानि के टीका करण हेतु शिविर आयोजित करने का आवेदन किया था। शनिवार को संस्था के प्रमोटर डॉ वेद भूषण उपाध्याय पीलिया रोग, फेटी लीवर और अन्य संक्रामक बीमारियो के बचाव हेतु टीका करण कैंप लगाया था। टीका से शुल्क होने से के प्रति गांव के बहुत कम लोगों ने रुचि दिखाई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment