हेड कॉन्स्टेबल के बर्थडे पर बदमाशों ने दिए गुलदस्ते: गले लगकर फोटो खिंचवाए; जांच शुरू

इंदौर संयोगितागंज क्षेत्र के बदमाशों ने परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन पर फोटोशूट कराया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उन्हें गुलदस्ता भी दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों के पिता पर भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह संयोगितागंज थाने का एचएस (हिस्ट्रीशीटर) है।पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह बदमाशों पर नकेल कसने की कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी उनसे दोस्ती निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल से जुड़ा सामने आया है।हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का बुधवार को जन्मदिन था। इस मौके पर संयोगितागंज क्षेत्र के बदमाश अक्रात बोयत, उसका भाई आयुष बोयत और चाचा विकास बोयत कार्यक्रम में पहुंचे थे। इन तीनों के खिलाफ संयोगितागंज थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।अक्रात और आयुष जुड़वां भाई हैं। उनके पिता दीनू पर भी संयोगितागंज सहित अन्य थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और कांग्रेस से राजनीति भी करते हैं। वहीं, विकास बोयत पर भी नशाखोरी सहित अन्य मामले दर्ज हैं।अक्रात कुछ दिन पहले एक गंभीर मामले में जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन का वीडियो वायरल होने के बाद अक्रात ने उसे अपनी आईडी से हटा लिया।इस मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं और जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment