स्टैचू के लिए जगह आवंटित करने की मांग का ज्ञापन दिया

बड़नगर। समाज सुधारक महान महात्मा ज्योति राव फुले की 199वी जन्म जयंती माली युवा सेवा संघ मालवा प्रांत के तत्वाधान में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई । माली समाज, माली युवा सेवा संघ मालवा प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश डोडिया चिरोला कलां के तत्वाधान में समाजन प्रत्येक गांव से अपनी अपनी गाड़ी लेकर बड़नगर हजारी बाग एकत्रित हुए और वहीं से महात्मा फुले की प्रतिमा के साथ भव्य वाहन रैली प्रारंभ हुई। वाहन रैली का समापन माली समाज राम मंदिर पर एक सभा के रूप में हुआ।
समाजजनों ने रैली के माध्यम से संगम चौराहा पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद, जय स्तंभ पर विजय स्तम्भ पर माल्यार्पण किया गया। आमसभा में माली युवा सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष राजेश डोडिया, एडवोकेट कैलाश वाघेला , आनंदीलाल पटेल , प्रकाश गौड़ ने अपने उद्बोधन में महिला शिक्षा और समाज में चल रही रूडीवादी प्रथा को समाप्त करने का संदेश दिया। पूर्व अध्यक्ष भरत सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश हारोड़, कुंदन डोडिया , भोलाराम पीठोरा , भोलाराम सरपंच, कैलाश वर्मा , विनोद मकवाना ,चौरासी पंचांन के अध्यक्ष नरसिंह दिया, महेश सोलंकी श्याम परमार , राजेश परमार ,पूनमचंद माली , नेहरू माली, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश बारोड़, अशोक जादव , बृजलाल सरपंच ,मुकेश जादव, दिलीप डोडिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चावड़ा एवं आभार राजेश परमार ने माना । आमसभा के पश्चात अनुविभागीय कार्यालय पर जाकर महात्मा ज्योति बा फुले तथा माता सावित्री बाई फुले को भारत रत्न दिये जाने तथा नगर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिले और तहसील में महात्मा ज्योति राव फुले तथा माता सावित्री बाई फुले की स्टैचू के लिए जगह आवंटित करने की मांग का ज्ञापन दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment