रतलाम।रतलाम रेलवे स्टेशन पर तीन महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले रिक्शा चालक इमरान गुजराती को हिंदू जागरण मंच और वाल्मीकि महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी को जीआरपी थाने को सौंपा। घटना से गुस्साए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात 15 से 20 मिनट तक स्टेशन रोड पर जाम भी लगाया। जीआरपी थाना ने मामले में केस दर्ज किया है।एक महिला कर्मचारी (ठेका श्रमिक) ने जीआरपी थाने में एफआईआर करवाई है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से रिक्शा चलाने वाला इमरान गुजराती यहां आए दिन मेरे और मेरी दो सहकर्मियों के साथ जातिसूचक शब्दों के साथ छेड़छाड़ करता है। साथ ही वह गंदे अश्लील इशारे भी करता है। सोमवार को हम ड्यूटी करके दोपहर 2.30 बजे ऑटो स्टैंड के पास से गुजर रहे थे, तब भी इमरान ने हमारे साथ छेड़खानी की। अश्लील इशारे किए।
स्टेशन पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़:ऑटो चालक पर आरोप; हिंदू जागरण मंच व वाल्मीकि महापंचायत ने पकड़ा