स्कूल बसों पर विशेष चेकिंग अभियान, 8 वाहनों पर जुर्माना

सुसनेर। परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय के विशेष जांच दल द्वारा तहसील सुसनेर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्यालयों की पंजीकृत स्कूल बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एक्सलेंस पब्लिक स्कूल, इन्वेंचर पब्लिक स्कूल, कैथोलिक पब्लिक स्कूल एवं ब्राइट पब्लिक स्कूल की कुल 32 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना बीमा (इंश्योरेंस), बिना पीयूसी एवं बिना परमिट के संचालित पाए गए 8 वाहनों पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 17,500 रुपये का जुमार्ना वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहनों के सभी वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही बसों का संचालन करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में वाहनों की चेकिंग कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment