सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडर नियुक्त किए

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी कमांड में नए कमांडरों की नियुक्ति की गई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तीनों अहम कमांड में बुधवार को नए अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली। लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने पूर्वी कमांड के जनरल आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी की जगह ली, जो 31 मार्च को रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमांड की कमान संभाली। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार की जगह ली। पश्चिमी कमांड ने पिछले साल आॅपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने दक्षिणी कमांड के प्रमुख का पद संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की जगह ली, जिन्हें अब सेना का वाइस चीफ बनाया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment