सरकार अभी किसानों को उंगली करके देख रही, किसान क्या सोच रहे है, जनता किसके पक्ष में है, संत किसके पक्ष में है, किसानों को खूब सता रही मध्यप्रदेश सरकार

संत लिखकर दे चुके किसान संघ के साथ है : मोहिनी मोहन मिश्र

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है। यहां किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई । वहीं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने लेंड पुलिंग को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र में मोदी जी किसानों के लिए अमेरिका से लड रहे हैं और प्रदेश में सरकार किसानों से लड़ रही है।

मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार भारतीय किसान संघ के किसानों का ट्रेक्टरों के साथ जमावड़ा सामाजिक न्याय परिसर में हुआ। यहां पर जिले भर के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे । इस दौरान एक किसान सभा का भी आयोजन किया गया। किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा ने इसे संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हजारों सालों से सिंहस्थ का आयोजन होता रहा है। इसमें किसानों ने सहयोग किया है। 12 साल में एक बार इसके आयोजन को लेकर आखिर सरकार जमीनों को क्यों लेना चाह रही है। सिंहस्थ का आयोजन जैसे होता आ रहा है वैसा ही किया जाए। किसान एक साल के लिए अपनी जमीन देने को तैयार है। पक्के निर्माणों को लेकर जमीनों को कतई नहीं दिया जाएगा। इस दौरान विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में करीब 1 हजार ट्रैक्टर और 5 हजार हजार से अधिक किसान मौजूद थे। सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक न्याय परिसर से निकली विशाल ट्रैक्टर रैली चामुंडा माता चौराहा, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा होते हुए कोठी पैलेस तक पहुंची । यहां कलेक्टर कार्यालय तक किसान पैदल पहुंचे और धरना दिया। वहीं मुख्यमंत्री के नाम एडीएम अत्येन्द्रसिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा गया। अपने प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान संघ ने एक पेंपलेट भी जारी किया। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं को 15 बिंदुओं में लिखा गया है। इसमें मुख्य समस्या सिंहस्थ क्षेत्र की लैंड पुलिंग को बताया गया।

गले में प्याज की माला हाथ में खराब सोयाबीन
रैली के दौरान कई किसान गले में प्याज के कम दाम मिलने पर उसकी माला पहनकर घुमते रहे। उनकी मांग थी की सरकार प्याज के लिए उचित दाम के लिए कार्रवाई करे। जिले में सोयाबीन की फसल में पीला मौजम होने से फसल खराब हुई है,खराब फसलों को भी किसान हाथ में लेकर प्रदर्शन करते देखे गए।

11 वर्ष हमें खेती करने दी जाए- मिश्र
भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम कलेक्टर को यह बताने आए हैं कि सिंहस्थ के लिए किसानों की जमीन 1 वर्ष के लिए ले ली जाए बाकी 11 वर्ष उन्हें खेती करने दी जाए। इस भूमि पर पक्का निर्माण नहीं करना चाहिए। यदि हमारी मांगे नहीं मानी तो हमारे पास कई तरीके हैं। जिस जिस सरकार ने किसानों की जमीन लेने की कोशिश की उनका हाल देख सकते हैं। लैंड पूलिंग को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री भोपाल में क्यों कह रहे हैं वह यहां किसानों के बीच आकर कहें। मुख्यमन्त्री यदि लैंड पुलिंग कैंसिल करते हैं तो हम भी आंदोलन खत्म कर देंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment