श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल महालोक में नीलकंठ पथ से तिरंगा ध्वज हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई

उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल महालोक में नीलकंठ पथ से तिरंगा ध्वज हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महाकाल महालोक से होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन तक पहुंची। यात्रा में मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले जवानों तक सभी शामिल हुए।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाकाल मंदिर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा, वहीं मंदिर की सजावट भी तिरंगे के रंगों में की गई थी। मंदिर पर रोशनी भी केसरिया, सफेद और हरे रंगों की गई थी।गुरुवार शाम को नीलकंठ द्वार से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, उप प्रशासक सिम्मी यादव, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित मंदिर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, आउटसोर्स स्टाफ एवं सुरक्षाकर्मी शामिल हुए।सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर यात्रा में भाग लिया। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment