शीतला सप्तमी पर मंदिरों में :महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, ठंडे भोग अर्पित करमांगी सुख-समृद्धि

उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में शीतला माता की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ है। श्रद्धालु एक दिन पहले बनाए ठंडा भोजन और ठंडाई माता को अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं माता के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। श्रद्धालु ठंडा भोग और ठंडाई अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा और महिलाएं भक्ति भाव से पूजा में लीन दिखाई दीं।

सात दिन किए जाते हैं माता के दर्शन-द्धालु   ने बताया कि भगवान को भोग चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके तहत एक दिन पहले भोजन बनाया जाता है और रात करीब एक बजे माता को भोग लगाया जाता है। माता को ठंडा भोग अर्पित करने की मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment