शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 10 की मौत, इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित

इस्लामाबाद।पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ।  रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment