शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के भाई की हत्या की:, नागदा में आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। जिले के नागदा में पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्ल के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह पूरी घटना 14 जुलाई की है, जब जूना नागदा में बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास हनुमान मंदिर इलाके में एक युवक की लाश मिली थी। सूचना मिलते ही नागदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 23 साल के लखन उर्फ लाला के रूप में हुई, जो जूना नागदा की नई आबादी का रहने वाला था।
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा-पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी और लखन ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच आरोपी के प्रेम प्रसंग को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लखन के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।आरोपी की पहचान 20 साल के देव चंद्रवंशी के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी देव को चामुंडा माता मंदिर और चंबल नदी के पास वाले इलाके से पकड़ लिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment