शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत
उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सौंधिया में रहने वाले श्याम पिता जुवानसिंह ने सोमवार को शराब के साथ मिलकर जहर पी लिया था। उसे बाथरूम में बेसुध हालत में मां करणबाई ने देखा तो परिजनों की मदद से उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार तड़के श्याम की मौत हो गई। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि श्याम 2 बच्चों का पिता था और मजदूरी करने के साथ शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार मर्ग डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजी जायेगी।
तराना से सोमवार को देवीलाल नामक 70 साल के बुजुर्ग को चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने डीवीडी वार्ड में उपचार के लिये भर्ती किया, लेकिन रात में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की सूचना अस्पताल स्टॉफ द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव को दफना दिया। मर्ग डायरी तराना थाना पुलिस को भेजी जायेगी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीमारी की हालत में मिला था, जिसे तराना अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से हालत ठीक नहीं होने पर उज्जैन भेजा गया था।
शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत , बीमार बुजुर्ग की मौत