वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारे में माल्यार्पण व सत्संग

बड़नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरूद्वारे में माल्यार्पण, अरदास और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या तथा मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंहजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक पंड्या ने अपने संबोधन में साहिबजादों के अदम्य साहस और धर्म के प्रति उनके बलिदान को स्मरण किया। मुख्य वक्ता हरिकिशन मेलवाणी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महामंत्री श्याम शर्मा, जिला संयोजक वर्षा पाटोदी, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा सोनी सहित नगर मंडल व युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रोहित चौहान ने किया और आभार विनय बादशाह ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा नगर मंडल आईटी प्रभारी विनय बादशाह ने दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment