उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर गुरूवार को विक्रमोत्सव का आयोजन शाम 7 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में भजन संध्या होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचेगें। यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कुछ मार्गो पर वाहनो की आवाजही पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षिप्रा नदी के घाट पर होने वाले विक्रमोत्सव में गुरूवार शाम विशाल मिश्रा की भजन संध्या का आयोजन भी रख गया है। क्षिप्रा नदी के बीच में बनाये गये मंच पर होने वाली भजन संध्या और कार्यक्रम में शहर के साथ आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचेगें। वहीं वीआईपी आगमन भी होगा। क्षिप्रा नदी की ओर जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये शाम 4 बजे से कर्कराज पार्किंग से नृसिंह घाट, गुरूद्वारा टर्निंग से शंकराचार्य चौराहा, चक्रतीर्थ से बिलोटीपुरा, दानीगेट और नृसिंहघाट चौराहा से गुरूद्वारा की ओर जाने वाले मार्गो पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं गुरूद्वारा टर्निंग से दत्त अखाड़ा की ओर पैदल प्रवेश को भी पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
विक्रमोत्सव कार्यक्रम स्थल पहुंचने के मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था भी जिला प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा की गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले हरिफाटक चौराहा से डपिंग स्टेशन, जंतर-मंतर लालपुल टी, मुरलीपुरा चौराहा से शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर सकेगें। पार्किंग स्थल से पैदल श्रोता दत्तअखाड़ा घाट तक पहुंचेंगे। कर्कराज पार्किंग तक पहुंचने के लिये हरिफाटक चौराहा से डम्पिंग स्टेशन, जन्तर-मन्तर और लालपुल टर्निंग से होकर कर्कराज पार्किंग तक जा सकेगें। यहां से पैदल नृसिंह घाट और झालरिया मठ होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँचा जा सकता है। जूना सोमवारिया से आने वाले चक्रतीर्थ से कालिदास उद्यान होते हुए मेला ग्राउंड पार्किंग और गुदरी की ओर से आने वाले रामानुज कोट से राणोजी की छत्री और हरसिद्धी पाल पार्किंग पहुंचेगें।
वीआईपी पार्किंग व्यवस्था
वीआईपी व्यवस्था 2 जोन में रखी गई है। जोन क्रमांक एक से पासधारी श्रोता हरिफाटक या जूना सोमवारिया मार्ग से शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में वाहन पार्क कर सिंहस्थ द्वार से दत्तअखाड़ा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें। जोन क्रमांक 2 से पासधारी उजड़खेड़ा चौराहा, भूखी माता मंदिर, होते हुए गुरूद्वारा टर्निंग से प्रवेश करेगें। वाहन गुरूद्वारा पार्किंग में पार्क कर उसके पास वाले रास्ते से कार्यक्रम स्थल जा सकेगें।
विक्रमोत्सव: रामघाट क्षेत्र में कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था -5 मार्गो पर वाहन रहेगें प्रतिबंधित, 3 मार्गो पर होगी पार्किंग