खाचरौद। नगर में विकास की गति के रथ को बढ़ाते हुवें। वर्षो पुरानी मांग वार्ड 14 की वृंदावन गली में गली का निर्माण की जनता द्वारा की जा रही थी। वर्तमान पार्षद 14 नारायण मण्डावलिया द्वारा इस गली की मांग को नपाध्यक्ष गोविंद भरावा को बताकर इसे बनवाने का प्रस्ताव नपा परिषद में पास किया गया। वृंदावन गली में सीसीरोड़ कार्य का शुभारंभ बोहरा समाज के आमिल सा. जनबा शेख शब्बीरभाई बांरा वाला,नपाध्यक्ष गोविंद भरावा, लोकनिर्माण सभापति संजय नंदेड़ा, पार्षद नारायण मण्डावलिया, राजेन्द्र धाकड़,दयाराम कांकर,अब्दुला भाई शाकीर, शेख अकबर भाई, हुसैन भाई कनवासवाला , हुजैफा भाई बड़ावदा वाला आदि वार्डवासीयों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद व वार्डवासीगणो द्वारा अतिथियो का आदर सत्कार किया गया।
वार्ड 14 में सीसी रोड का शुंभारंभ नपाध्यक्ष भरावा ने किया गया