ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट 2026 इस बार एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। पहली बार ऐसा होगा जब 1 फरवरी को पड़ने वाले रविवार के दिन संसद में आम बजट पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट सत्र और प्रस्तावित कार्यक्रम को औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। परंपरा से हटकर रविवार को बजट पेश किए जाने को लेकर राजनीतिक, आर्थिक और प्रशासनिक हलकों में खास चर्चा है।