ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
देश भर के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान का मौसम जारी है। यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। बिहार के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। गयाजी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के 42 जिलों में भी कल बारिश हुई।