युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

इंगोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर का प्रथम बार नगर आगमन पर विधायक जितेंद्र उदय सिंह जी पंड्या के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा इंगोरिया मंडल द्वारा सोमनाथ रेस्टोरेंट के सामने पुष्प हारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिला ग्रामीण के महामंत्री राकेश जी यादव, युवा मोर्चा महामंत्री भवानी सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद पंड्या , मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पंड्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा, भोम सिंह पवार, लखन जी चौधरी, अर्जुन सिंह पवार, संदीप उपाध्याय, देव जी जाट, श्री राम मंडोर, संदीप मंडोरऔर मीडिया प्रभारी गोपाल बैरागी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। चित्र। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का इंगोरिया में किया स्वागत।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment