उज्जैन।उज्जैन चंदूखेड़ी बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इस हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है।मृतक की पहचान ग्राम बलेड़ी निवासी 25 वर्षीय विशाल पिता गणपत परमार के रूप में हुई है। विशाल महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।मौके पर ही दम तोड़ा-चंदूखेड़ी बायपास फोरलेन मार्ग पर राधेश्याम ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विशाल महाकाल मंदिर में ‘बी’ शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। पुलिस फरार चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।