उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने घाटी पर फूल-प्रसादी की टेबल लगाने की बात पर मंगलवार सुबह एक बार फिर विवाद होना सामने आया। तोपवाली मस्जिद के सामने महेश पिता अनिल राठौर निवासी तिरूपति प्लेटिनियम इंदौर रोड पर टेबल लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। उसकी टेबल लगी देख तरूण माली ने हटाने की बात पर विवाद किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महेश राठौर की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। महाकाल मंदिर के आसपास आये दिन फूल-प्रसादी का व्यवसाय करने वालों में विवाद होता है। जिसके चलते श्रद्धालु दहशत में आ जाते है।
संबंधित समाचार
-
से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद: स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप
उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान... -
माधव कॉलेज में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी:छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग, – CCTVलगाने की मांग
उज्जैन।उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने... -
डॉक्टरों का कलेक्टर ने काटा वेतन:सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया
उज्जैन ।उज्जैन जिले के सबसे बड़े चरक अस्पताल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह...