महाकाल की हर सवारी में बढ़ रही भीड़ अभी दो सवारी और नागपंचमी पर्व बाकी  – प्रशासन को इस दौरान 8 से 10 लाख लोगों के उमड़ने की संभा

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

श्रावण में निकल रही महाकाल की हर सवारी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। अभी दो और सवारी व नागपंचमी जैसा बड़ा पर्व तो बाकी है। प्रशासन की माने तो इस दौरान 8 से 10 लाख लोग उज्जैन में उमड़ सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही आगामी सवारियों व पर्व की तैयारी की जा रही है। 

पहली सवारी में ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा था। करीब 5 लाख लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। दूसरी सवारी में एक लाख लोग बढ़ गए और 6 लाख लोगों के सवारी देखने की जानकारी खुद उज्जैन कलेक्टर ने दी थी। महाकाल मंदिर में भी भस्म आरती से लेकर रात शयन आरती तक करीब 3 लाख भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे।

कलेक्टर बोले – आगामी पर्व 

पर भीड़ को देखते हुए इंतजाम

कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि श्रावण माह में अब दो और सवारी के साथ नागपंचमी पर्व बाकी है। इस दौरान देशभर से अनुमान है कि 8 से 10 लाख लोग यहां उमड़ सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए ही नागपंचमी पर्व के लिए भक्तों की सुरक्षा और दर्शन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment