मप्र में नदियां उफान पर, 5 जिलों में बाढ़

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।

राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।
हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश जारी है। शनिवार को पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। यहां सैकड़ों वाहन फंस गए। राज्यभर में 250 सड़कें बंद हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment