ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की फुटेज है, जिसे बीएसएफ ने तबाह कर दिया है। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को आर्मी ने नाकाम कर दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की इसमें भारतीय आॅपरेशंस की जानकारी दी। पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी, पुंछ और जम्मू में भी भारी गोलाबारी की गई। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। जम्मू शहर में भी भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान बॉर्डर से लगे श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट है। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।
चीन बोला- शांति को प्राथमिकता दें
मौजूदा हालात पर चीन ने कहा- हम भारत और पाकिस्तान दोनों से शांति को प्राथमिकता देने और संयमित रहने की अपील करते है। शांतिपूर्ण तरीके से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचने का पुरजोर समर्थन करते हैं।
पंजाब के गुरुदासपुर में धमाका
पंजाब के गुरदासपुर में एक खेत में गड्ढा हो गया। पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। सुबह 4.45 बजे धमाके की आवाज सुनी गई थी। कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेना के अधिकारियों समेत सभी अधिकारी यहां आ गए हैं। लोगों से अपील है कि वे यहां इकट्ठा न हों।
