उज्जैन। धार्मिक नगरी में सुबह से छाई मस्ती शाम को आतिशबाजी में बदल गई। मौका था भारत के टी 20 विश्व विजेता बनने का। सुबह से दोपहर तक टावर चौक पर उड़ता रहा वही शाम को आतिशबाजी के साथ तिरंगा लहरा उठा।
रंगपंचमी के साथ रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का इंतजार भी देशवासियों के साथ शहर वासियों को था। फाइनल मुकाबले में भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी। शाम 7 बजे वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू होने के आधे घंटे बाद ही भारत के विश्व विजेता बनने की उम्मीद परवान चढ़ने लगी थी। 20 ओवर का खेल पूरा होने पर क्रिकेट प्रेमियों के साथ ही शहरवासियो ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। जैसे ही 11 बजे और भारत की टीम 96 रनों से विश्व विजेता बनी धार्मिक नगरी की सड़कों पर युवा तिरंगा लेकर निकल पड़े। टावर चौक पर जश्न शुरू हुआ और आसमान आतिशबाजी से रंग दिखाई देने लगा। करीब 1 घंटे तक शहर की हर गली से पटाखे की गूंज सुनाई देती रही। कई युवा ढोल नगाड़ो के साथ निकल पड़े। दिन में छाई रंगों की मस्ती शाम को तिरंगे की शान में रंगी दिखाई दी। सुबह से दोपहर तक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस ने शाम को राहत की सांस ली थी लेकिन रात 10 बजे बाद फिर मैदान संभाल लिया था। भारत में बैक टू बैक दूसरा टी -20 विश्व कप जीता है जिसके चलते जश्न का माहौल भी दुगना हो गया था।