बीफार्मा के स्टूडेंट की हादसे में मौत:ट्राले ने सामने से मारी थी टक्कर,अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर। खुड़ैल रोड पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बीफार्मा के एक छात्र की मौत हो गई। देवगुराडिया रोड पर एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल छात्र को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्राला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जुनेद (24) पुत्र जावेद निवासी काजी पलासिया के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर उसकी बाइक को ट्राले ने टक्कर मारी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना के बाद जुनेद को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment