बड़वानी में अज्ञात जानवर ने फिर चार को बनाया शिकार, तीन मासूमों के सिर, आंख और कान को किया लहूलुहान

ब्रह्मास्त्र इंदौर

बड़वानी के गांवों में अज्ञात जानवर के शिकार होने के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को चार लोगों को जानवर ने अपना शिकार बनाया। इन सभी को रात को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनके सिर, आंख और कान जबरदस्त लहूलुहान हुए हैं।

एक महिला को भी जानवर ने शिकार बनाया है। इन सभी में काफी घबराहट हैं। इन्हें स्पेशल वार्ड मे एडमिट किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 5 मई से जानवर का हमला जारी है और अब तक 20 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बडवानी में स्थिति यह है कि लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। एक परिवार ने तो गांव ही छोड़ दिया।
इंदौर में जो नए चार मरीज आए हैं, उनमें रितिका पिता दीपक (4), काजल पिता शांतिलाल (4), ऋषिका पिता इंद्रेश (7) और आरती पति अरुण (45) हैं। वहां गांवों में अब तो दिन में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इनमें से छह की मौत हो चुकी हैं। इन्हीं में एक की मौत इंदौर में हुई थी।

इंदौर में इन चारों के अलावा दगडू बामन (45) और मुरलीधर पिता रतन (46) नामक अज्ञात जानवर की तलाश में सरकार की तरफ से उड़ाए गए ड्रोन, कैमरे और पिंजरे नाकाम हो गए हैं। अपने परिवार सहित पूरे गांव पर आई विपदा टालने के लिए महिलाएं पूजा-पाठ में लगी हैं तो गांव के मंदिर में यज्ञ भी हो चुका है।

लिंबई के सरपंच पति राकेश जमरे के अनुसार 5 पशु घायल हुए थे। अब तक 6 लोग और 4 पशुओं की मौत हो चुकी है। जानवर ने सभी के मुंह पर हमला किया। ये हमले 5 मई की सुबह 4 से 6 बजे के बीच लिंबई और भैरव घाट क्षेत्र में एक के बाद एक हुए। इसके बाद अभी भी जानवर द्वारा हमले करने की घटनाएं हो रही हैं।

लिंबई के झेतरिया फलिया के रहने वाले लल्लू अवास्या ने बताया कि उनका घर लिंबई गांव से करीब डेढ़ किमी दूर है। 5 मई को वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर के बाहर सोए थे। बेटा कैटरिंग का काम करता है। रात में राजपुर में शादी समारोह में काम कर 2 बजे लौटा था। वो भी बाहर खाट बिछाकर सो गया। सुबह करीब 6 बजे अज्ञात जानवर ने उनके बेटे के मुंह और हाथ पर दांत गढ़ा दिए। बेटा उठता, इससे पहले जानवर भाग चुका था। अस्पताल ले जाकर टांके लगाने पड़े। अब बेटा स्वस्थ्य तो है, लेकिन डर के चलते किसी से मिलने से कतराने लगा है। रहवासी सुमेर सिंह ने बताया एक एक अज्ञात जानवर ने 5 मई को घर के बाहर सोए हुए व्यक्ति और पशुओं को निशाना बनाया था। शाम 7 बजे दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं। वहीं, खेतों में सिंचाई लाइन रात में 10 से 2 बजे तक आती है लेकिन डर के चलते लोग खेतों में नहीं जा पा रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment