प्रा स्वा केंद्र झूटावद में मुख्यमंत्री हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया

महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में मुख्यमंत्री ह्रदय जांच शिविर का आयोजन कियागया अतिथियों ने भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों में पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान सत्यनारायण खोईवाल मुख्य संयो जक, जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव विधा नसभा संयोजक डॉ विपुल धाडी वाल विक्रम सिंह गोंदिया गुरचरण सिंह मंडल अध्यक्ष, किशन सिंह तंवर जनपद उपाध्यक्ष, मान सिंह सिसोदिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राम सिंह आचार्य, रामरतन डुंगरिया सरपंच, हरि सिंह, आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत बावल्या शंभूलाल शर्मा ने किया । जांच शिविर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों का उपचार किया । शिविर में 261 मरीज का पंजीयन हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 79, नेत्र रोग विशे षज्ञ द्वारा 59, बाकी अन्य मरीज हृदय रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ के द्वारा देखे गए। इनमें से 78 की ईसीजी तथा 45 की ईको की जांच हुई। 32 मरीजों को इंडेक्स मेडि कल कॉलेज के लिये रैफर किया गया। बीएमओ डॉ शोभना भाभर ने शिविर का निरीक्षण किया।
शिविर को सफल बनाने में प्रा स्वा केंद्र झुटावद के डॉ शरद साहू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, आशा पारे ए एनएम, कृष्णपाल सिंह सुपर वाइजर, रितेश मीणा कुष्ठ सुपर वाइजर, प्रियंका सीएचओ, राजेंद्र प्रजापति सीएचओ, राहुल, भारत, समस्त आशा कार्यकर्ता, विक्रम, सुरेश आदि का सहयोग रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment