निर्माणाधीन पुल के नीचे से आवाजाही, लोगों की जान जोखिम में निर्माणाधीन पुल के ऊपर क्रेन वजनी सामान चढ़ाती रहती है और पुल के नीचे से वाहन निकलते रहते हैं

उज्जैन। इंदौर रोड शांति पैलेस चौराहे पर पुल का निर्माण चल रहा है। लेकिन खास बात यह है कि यहां से निकलते समय वाहन चालकों को किस तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इस और किसी का ध्यान नहीं है। यहां से वाहनों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं छोड़ी है। इस कारण वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं ना ही कोई वैकल्पिक मार्ग है। जिससे कि वाहनों की अलग-अलग आवाजाही की जा सके। इस मार्ग पर फैली अव्यवस्था के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रात में यह मार्ग वाहन चालकों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। एक तरफ सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शांति पैलेस चौराहे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां से वाहन चालकों को निकलना काफी मुश्किल हो गया है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है ना हीं कोई अस्थाई रूप से मार्ग तैयार किया गया है। जिससे कि लोग उसका उपयोग कर सके और आसानी से निकल सके। नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण नानाखेड़ा तरफ जाने वाले लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। इधर शांति पैलेस चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के नीचे से वाहनों की बेधड़क आवाजाही हो रही है पिछले दिनों पूल के पिलर पर चढ़कर काम कर रहे झारखंड के एक मजदूर की दबने से मौत हो गई थी इधर निर्माणाधीन पुल के नीचे से बैधड़क वाहन निकल रहे हैं कई बार तो क्रेन पुल के ऊपर वजनी समान चढ़ाती रहती है और पुल के नीचे से वाहन निकलते रहते हैं ऐसे में हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ना ही कोई सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। बैधड़क लोग निर्माणाधीन पुल के नीचे से वाहन लेकर निकल रहे हैं। हालांकि इसमें वाहन चालकों की कोई गलती नहीं है क्योंकि उनके जाने के लिए इस मार्ग के अलावा कोई अन्य मार्ग भी नहीं है।
 पिछले दिनों जिस पल के पिलर पर हादसे में एक मजदूर की जान गई थी उसे पिलर के नीचे से बेधड़क वाहनों की आवाज अभी हो रही है ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता है लेकिन यहां कोई सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए हैं ना ही कोई वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है ताकि यातायात डायवर्ट किया जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment