उज्जैन। पिता के आने पर नानवेज नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव में सास आई तो उनके साथ भी मारपीट की। मां-बेटी के घायल होने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
राज रॉयल कालोनी में रहने वाली मंजूबाई और उसकी मां नागूबाई को गुरूवार शाम उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर में गहरी चोंट लगी थी। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। घायल मंजूबाई ने बताया कि उनके साथ पत्थर से मारपीट पति राकेश द्वारा की गई है। उसका मायका राज रॉयल कालोनी में है। पति आगर का रहने वाला है, पति उज्जैन में रिक्शा चलता है। जिसके चलते पति और चार बच्चों के साथ मां के घर से कुछ दूरी पर किराये से रहती है और घरों में साफ सफाई का काम करती है। बुधवार को भूतडी अमावस्या होेने पर ससुर सीताराम आगर से आये थे। इस दौरान पति ने नानवेज बनाने के लिये अमावस्या होने पर उसने मना कर दिया। ससुर शाम को वापस लौट गये। सुबह उन्होने फोन कर राकेश से कहा कि वह आया था, उसका सम्मान नहीं किया और खाना बनाने से मना कर दिया। इसी बात पर शाम को पति शराब पीकर लौटा, वह अपनी मां के घर थी, जहां आकर पति ने अपने पिता के लिये नानवेज नहीं बनाने की बात पर विवाद करते हुए पत्थरों से वार किया, बीच बचाव में मां भी घायल हुई है। घायल मां-बेटी की सूचना अस्पताल की ओर से चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों के बयान दर्ज मामले में वैधानिक कार्रवाई करेगी।
नानवेज नहीं बनाने पर पत्नी को फोड़ा सिर -बीच-बचाव में आई सास भी घायल