अभी संन्यास नहीं ले रहे, चेन्नई टीम के सीईओ ने की पुष्टि, टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी के पास फिलहाल संन्यास की कोई योजना नहीं है। एक मैगजीन में अपने पोते नोआ से बातचीत के दौरान विश्वनाथन ने कहा, धोनी इस आईपीएल के लिए रिटायर नहीं हो रहे हैं। मैं उनसे इस बारे में बात भी करूंगा।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 सीजन में उरङ का प्रदर्शन कमजोर रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीते और पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।
अभी मेरे पास 4-5 महीने का समय है- धोनी हाल ही में एक इवेंट में धोनी ने भी अपने भविष्य को लेकर कहा- अभी मेरे पास सोचने के लिए 4-5 महीने का समय है। मैं नहीं कह रहा कि मैं रुक गया हूं और न ही ये कि मैं वापसी कर रहा हूं। मेरे पास पर्याप्त टाइम है। इसलिए सोचकर फैसला लेना बेहतर होगा। हर साल शरीर को फिट रखने के लिए 15% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि ये टॉप लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट है।
आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे धोनी 44 साल के हैं। आईपीएल 2025 में वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाईं। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा।
आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान- धोनी आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम- आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहली पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं।
