धर्म परिवर्तन को बोला तो पता चला मुस्लिम है पति -8 सालों से रोहित बनकर दे रहा था झांसा, केस दर्ज

उज्जैन। 8 सालों से रोहित बनकर हिन्दू युवती के साथ रह रहे युवक ने जब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो उसके मुस्लिम होने का पता चला। युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाली युवती ने थाने आकर बताया कि उसके घर के सामने रोहित उर्फ टल्ला रहता था।  वह खाना बनाने का काम करती थी। वर्ष 2016 में रोहित ने शादी के लिये प्रपोज किया। दोनों के बीच बात होने लगी। कुछ महिनों बाद उसके घर आगर नाका रहने चली गई। दो माह घर रहने के बाद रोहित उसे मोहन नगर किराये के मकान में ले आया। उनकी एक बेटी हुई। उसके बाद वापस जयसिंहपुरा रहने आ गये।  जहां उसकी पापा-मम्मी, भाई, नानी के साथ रहने लगे। 2021 में रोहित के घर मुस्लिम लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। तब रोहित से पूछा तो उसने कहा कि उसका नाम कुर्बान शाह है। जबकि उसके घर में सभी हिन्दू रीति रिवाज से रहते थे। मम्मी और नानी साड़ी पहनती थी बिंदी लगाती थी। रोहित उर्फ कुर्बान ने कहा कि अब तुझे भी निकाह पढ़ना होगा, मेरे साथ बुर्का पहनकर रहना होगा और नमाज पढ़ा पड़ेगी। मना करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 28 मई को भी उसने विवाद किया और मारपीट कर बर्का पहने की बात कहने लगा। जिसके बाद वह रोहित का घर छोड़कर अपने घर आई गई। थाना प्रभारी के अनुसार युवती की शिकायत पर रोहित उर्फ कुर्बान के खिलाफ मारपीट करने की धारा 115 (2), 296, 351 (2 )और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3, 5 में प्रकरण दर्ज किया। रोहित उर्फ कुर्बान को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment