इंदौर। खंडवा रोड पर सड़क हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की मौत हो गई। साथी घायल है। दोनों दोस्तों के साथ पार्टी मनाने जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम आस्था (23) पिता एस. सिंह निवासी केसरबाग है। वे मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थीं।
शनिवार शाम आस्था दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए जा रही थीं। तभी तिल्लौर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। आस्था के सिर, पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं साथी जितेंद्र जाट भी घायल हो गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आस्था ने गुना से बीटेक किया था। उनका सिलेक्शन इंदौर की एक कंपनी में हुआ था। चार महीने पहले ही वे इंदौर आई थीं।
