उज्जैन।नीलगंगा थाना में पदस्थ आरक्षक प्रशांत राठौर द्वारा शनिवार को सिवनी के एक यात्री का गुम हुआ बैग जिसमे 45 हज़ार रुपये नगद व उनके बेटे की मार्कशीट व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे को ढूंढकर यात्री के सुपुर्द किया गया। शनिवार 14/06/25 को सिवनी के रहने वाले दिमाग सिंह ठाकुर अपने बेटे ईशान चौधरी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इंदौर से उज्जैन बस से आये थे। उज्जैन में वे ऑटो से महाकाल दर्शन के लिए गए थे।लौटते समय उन्हें अपने बैग का ध्यान आया कि उनका बैग उनके पास नही है। उक्त बैग में उनके बेटे ईशान की मार्कशीट व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे जो इंदौर में सेज यूनिवर्सिटी में एडमिशन हेतु लाये थे। इसके अलावा फीस भरने की राशि 45 हज़ार भी बैग में रखे थे। बैग नही मिलने पर उन्होंने थाना नीलगंगा में सूचना दी। जिस पर चीता पार्टी में डयूटी कर रहे आरक्षक प्रशांत राठौर यात्री दिमाग सिंह के साथ बैग की तलाश में गए। उन्होंने अथक प्रयास से ऑटो चालक और ऑटो को ढूंढा जिसमे बैग छूटने की आशंका थी। ऑटो चालक ने बताया कि बैग उनकी ऑटो में नही छूटा है। फिर CCTV कैमरों की मदद से देखा गया तो पाया कि यात्री का बैग स्काई रॉयल बस में ही छूटा है। स्काई रॉयल बस के कार्यालय पर सम्पर्क कर आरक्षक प्रशांत राठौर ने बस के कार्यालय इंदौर से बैग वापस मंगवाया और यात्री को सुपुर्द किया। दिमाग सिंह और उनके बेटे ईशान ने आरक्षक प्रशांत राठौर को कोटि कोटि धन्यवाद किया और बताया कि यदि बैग नही मिलता तो उनके बेटे ईशान का एडमिशन नही हो पाता।
संबंधित समाचार
-
शासकीय कार्यालय बना दारू का अड्डा
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में 8 मार्च रंग पंचमी के... -
महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, जन्मदिन की पार्टी के दौरान किया हर्ष फायर
उज्जैन। रतलाम जिले के आलोट में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने... -
हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे
गिने-चुने लोगों को ही वापस मिलती है ठगी की रकम उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही...