डीआरआई की बड़ी कार्रवाई में मुंबई में 15 करोड़ का सोना जब्त

Dainik Awantika Site Icon New

मुंबई। मुंबई में डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का पकड़ लिया है। टीम ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.88 किलो सोना (15 करोड़) और 8.77 किलो चांदी (13.77 लाख) बरामद की है। तस्कर कलबादेवी और मझगांव के ठिकानों पर अंडाकार कैप्सूल में लाए गए सोने को पिघलाकर बाजार में बेचते थे। बरामद चांदी को सोने की बिक्री की कमाई बताया गया है। मामले में करीब 5.27 करोड़ के शुल्क की चोरी हुई है। डीआरआई विदेशी कड़ी और हवाला नेटवर्क की जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment