टोक्यो। जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप आया है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। एजेंसी ने भूकंप के बाद चेतावनी दी थी कि ऊंची सुनामी जापान के उत्तर-पूर्वी तटों तक पहुंच सकती है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा था। हालांकि अब ये चेतावनी वापस ले ली गई है। भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद आओमोरी प्रांत में 2,700 घरों में बिजली गुल हो गई है। आओमोरी शहर में आग लगने की 2 घटनाएं हुई हैं। आओमोरी प्रीफ में सड़क ढहने से 1 और होक्काइडो में गिरने से 2 लोग घायल हुए हैं।
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप सुनामी का खतरा टला, 50 किमी की गहराई में केंद्र था
