नीमच।नीमच में हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह (50) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वे कनावटी पुलिस लाइन में तैनात थे। डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिखे तीन पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के साथ पुलिस लाइन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें लिखा है कि सब पैसों में बिक रहे हैं। आत्महत्या करने की अनुमति भी मांगी है।होशियार सिंह पिछले पांच दिन से छुट्टी पर थे। सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर आना था। इससे पहले ही रविवार दोपहर को वे जहरीला पदार्थ खाकर कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां इस बारे में बताया, फिर गिर पड़े। उन्हें इस हालत में देखकर कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी मच गई।निजी अस्पताल रेफर किया गया था- खबर मिलते ही कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे और होशियार सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जहर खाकर कंट्रोल रूम पहुंचा पुलिसकर्मी, लिखा-सब बिक रहे हैं:अस्पताल में तोड़ा दम