जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल मंदिर का शुभारंभ

महिदपुर। जल शक्ति से नव भक्ति अभियान विकासखंड महिदपुर जल गंगा संवर्धन अभियान प्रथम चरण अंतर्गत दिनांक 27 शुक्रवार रामनवमी के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड महिदपुर जिला उज्जैन की नवांकुर संस्था श्री स्वर्णगिरी पर्वत तीर्थ क्षेत्र समिति सेक्टर क्रमांक 1 महिदपुर द्वारा विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम चिरमिया स्थित स्वर्णगिरी पर्वत पर गांव के वरिष्ठ जन के साथ वृक्ष पूजन कर जल मंदिर का शुभारंभ स्वर्णगिरी पर्वत पीठाधीश्वर श्री महेंद्र गिरी महाराज के मुख्य आतित्थ में किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर समिति अध्यक्ष अंतर सिंह आंजना द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी भंवर सिंह आंजना, करण सिंह आजंना, केसर , रामचंद्र , आसाराम एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment