जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स,

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी होना सामने आया है। जयपुर की रहने वाली प्रभावती करनूल जाने के लिये ट्रेन में सवार हुई थी। कोच ए-1 में यात्रा के दौरान रात में नींद लग गई। जब आंख खुली तो पर्स गायब था। 5 हजार रूपये नगद, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर प्रभावती ने मामले की शिकायत जीआरपी पहुंच की। पूछताछ में पता चला कि पर्स उज्जैन से ट्रेन के रवाना होने के बाद चोरी हुआ है। इटारसी जीआरपी ने जीरों पर प्रकरण दर्ज कर जांच के लिये उज्जैन जीआरपी को भेजा है। पुलिस अब बदमाश की तलाश मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है। ट्रेनों से यात्रियों के साथ होने वाली वारदातों में सबसे खास बात यह सामने आ रही है कि बदमाश एसी कोच तक पहुंच रहे है।
ग्राम खमासा में रहने वाला विक्रम पिता बाबूलाल परमार सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को सब्जी की खरीददारी करने चिमनगंज सब्जी मंडी आया था। जहां से बाइक पर सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जूना सोमवारिया क्षेत्र में तेजगति से आये आटो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में विक्रम घायल हो गया। चालक आटो लेकर भाग निकला। जीवाजीगंज पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। आटो से दुर्घटना का एक मामला मंगलवार-बुधवार रात जूना सोमवारिया रिंगरोड पर हुआ। एहमद नगर में रहने वाला राजा पिता अब्दुल कादीर 23 साल इस्लाम की सबसे मुकद्दस और आध्यात्मिक रात होने पर कबिस्तान गया था, जहां से वापस लौटते वक्त उसे आटो ने टक्कर मार घायल कर दिया। उक्त मामले में भी जीवाजीगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment