जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश:शहबाज से मिलेंगे; जंग में UAE भी शामिल हो सकता है

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 29वां दिन है। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री 30 मार्च को पाकिस्तान पहुंचेंगे। यहां वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री एक साथ शामिल होंगे।दूसरी तरफ UAE भी अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ जंग में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन हफ्तों में ईरान ने UAE पर 2200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें से 95% को रोक दिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment