उज्जैन। आगररोड पर एक बार फिर रविवार रात बस चालक ने गाय को कुचल दिया, घायल गाय को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, मार्ग पर दुर्घटनाओं में मरी गायों को लेकर कुछ दिन पहले ही गौसेवा संस्था ने चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग रखी थी।
बताया जा रहा है कि आगररोड चक कमेड़ के समीप रात 9 बजे के लगभग बीके यादव ट्रेवल्स बस ने गाय को कुचल दिया। गाय का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। मामले की जानकारी लगते ही गौसेवा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंच गये। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गाय को उपचार के लिये गौशाला पहुंचाया गया। वहीं गौसेवा संस्था सदस्यों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आगररोड पर दुर्घटनाओं में गायों की होती मौत और घायल होने के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को गौसेवा संस्था ने चक्का जाम कर वाहन चालको के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी। पुलिस प्रशासन ने 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, चक्काजाम के दौरान गौ सेवक दुर्गेश परमार ने बताया था कि दुर्घटनाओं में पिछले छह माह के दौरान सौ से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। अधिकांश दुर्घटना रात के समय होती है, घायल गायों को समय पर उपचार नहीं मिलने पर कुत्ते उन्हे नोंच कर मार देते है। यह बात समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोक कदम उठा पाता उससे पहले फिर रात में दुर्घटना हो गई।
चालक ने आगररोड पर गाय को कुचला
