चने की फसल का नुकसार करने पर युवक ने क्रुरता की हद पार की बिजली के खंभे से बांधकर गाय को बेरहमी से पीटा  -युवक का वीडियो वायरल,गाय को मार-मार कर लहुलुहान किया 

 

उज्जैन। शाजापुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बायहेड़ा निवासी युवक कमलसिंह पिता नारायणसिंह चौहान  ने बिजली के खंबे से बांधकर गाय को बेरहमी से पीटा है। गाय को युवक ने मार-मार कर खून झार कर दिया । कुछ लोग जब उसे ऐसा करने रोकने गए तो युवक ने उन्हें कहा कि तुम कौन होते हो मुझे रोकने वाले। बकौल थाना प्रभारी संतोष वाघेला पशु क्रुरता अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर युवक को नोटिस देकर छोडा गया है।

युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी । उसने पहले गाय को बिजली के खंभे से बांधकर इतनी क्रूरता से लाठी डंडे से मारा की गाय लहूलुहान हो गई। इस क्रुरता को गांव के लोगों ने देखा और विडियो भी बनाया। विडियों को वायरल भी किया गया है। युवक का कहना था कि गाय ने उसकी चने की फसल बर्बाद कर दी जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। इसी से आक्रोशित होकर उसने ऐसा किया है। पुलिस ने युवक के कृत्य पर फरियादी बलवीर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मझानिया थाना सुनैरा की रिपोर्ट पर पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 में प्रकरण दर्ज करते हुए युवक को तत्काल ही गांव से हिरासत में ले लिया। युवक को प्रकरण में पंजीबद्ध करते हुए उसे नोटिस देकर विधान अनुसार कार्रवाई की है।उसने यह हरकत की पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

चने की फसल खाई इसलिए क्रुरता-

फरियादी बलवीरसिंह पिता दरबारसिंह राजपूत 32 वर्ष निवासी ग्राम मझानिया थाना सुनैरा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह गौरक्षा दल मे होकर गायों की देख रेख करता है। बुधवार को वह  बहन के ससुराल ग्राम बायहेडा गया था। शाम को गाँव के नरेन्द्रसिंह की किराने की दूकान के पास खड़ा था । पास में ही किराना दुकान के सामने ग्राम बायहेडा का कमलसिंह पिता नारायणसिंह ने एक सफेद रंग की गाय को लाईट के खम्बे से बांधकर डंडे से कुरता पूर्वक मारपीट कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि तुम गाय को क्यों मार रहे हो तो उसका कहना था कि गाय ने मेरे चने के खेत में नुकसान किया है। तुम कोन होते हो बोलने वाले,इसके साथ ही उल्टा सुल्टा बोलने लगा। इस पर घटनास्थल पर गौरक्षा दल के सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा को बुलाया गया। उनके साथ आकर थाना पर रिपोर्ट की ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment