गौशरण भक्त मण्डल पिछले 10 वर्षों से जनकल्याण कार्य में अग्रणी

ब्यावरा। नर सेवा ही नारायण सेवा को सार्थक कर रहे नगर की सामाजिक धार्मिक पंजीकृत संस्था गौशरण भक्त मण्डल ने वर्तमान में कम्बल वितरण अभियान चला रखा है जो कि समाज के जरुरतमंदो को गर्म वस्त्र वितरित कर रहे। नगर की सामाजिक धार्मिक पंजीकृत संस्था गौ शरण भक्त मण्डल के कथा प्रवक्ता पंडित सतीश नागर के सानिध्य में पिछले 10 वर्षों से सेवा कार्य में अग्रणी समय समय पर समाज के बीच जाकर नशा मुक्ति अभियान, पौधारोपण अभियान, गौसेवा, राष्ट्रसेवा जैसे कार्यो के प्रति समर्पित है, गर्म वस्त्र वितरण अभियान के अवसर पर संत रोहित नागर, प्रदीप शर्मा, रामगोपाल मीना, आचार्य द्वारका प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष इंदरसिंह लववंशी, राजेन्द्र पराशर, ब्रजेश त्रवेदी, मोहन गुर्जर, सुरेश यादव, पीडी, रामेश्वर दांगी, ब्रजमोहन शर्मा, मुकेश कुशवाह, कमल गोड़, मनीष मीना, संजय मीना, मुकेश बेंजो आदि उपस्थित रहे।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment