गुरकीरत को दी श्रद्धांजलि:गुरुद्वारे में अंतिम अरदास के बाद चक्रतीर्थ पर किया अंतिम संस्कार

उज्जैन।उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का शुक्रवार को चक्रतीर्थ शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री , सांसद  और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने छात्र को घर जाकर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। गुरकीरत की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी। उनका शव घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार को उज्जैन लाया गया।घटना के 21 दिन बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे शव उज्जैन स्थित घर पहुंचा तो गुरकीरत की मां और पिता फफक-फफक का रो पड़े। मां ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से शव लेकर आए एंबुलेंस ड्राइवर के हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। करीब पौने 10 बजे घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई। पहले गुरुद्वारे में अंतिम अरदास हुई। इसके बाद चक्रतीर्थ स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग और परिजन-परिचित उपस्थित रहे। बता दें कि मनोचा का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment