गायत्री महायज्ञ का आयोजन

महिदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार और गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के मार्ग दर्शन में गायत्री परिवार शाखा महिदपुर की प्रज्ञा महिला मंडल समिति पटवारी कॉलोनी ने मारुति मनकामनेश्वर हनुमान मंदिर पर नौ दिन नवरात्रि गायत्री जप अनुष्ठान को पूर्ण कर रामनवमी, दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर गायत्री महायज्ञ द्वारा सभी महिलाओं ने अपना अनुष्ठान की पूर्णाआहुति कर धर्म लाभ उठाया एवं दो बहुरानी का पुंसवन संस्कार भी शाखा के वरिष्ठ परिजन सुभाष दुबे द्वारा सम्पन्न कराया गया। मातृशक्ति स्वरूपा माताओं और बहिनों ने 9 दिवसीय गायत्री अनुष्ठान जप में मधु त्रिवेदी श्रीमती प्रज्ञा शर्मा, श्रीमती सोनू मेहता, श्रीमती पूजा मेहता, श्रीमती अनुराधा सेवक, श्रीमती अनुसुइया शर्मा, श्रीमती सरिता कालरा ,श्रीमती सपना पंड्या, श्रीमती कविता जलांद्रा, श्रीमती सोरम जलांद्रा, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती गीताबाई पंड्या, श्रीमती प्रतिभा पंड्या ने धर्म लाभ उठाया। दो बहुरानी श्रीमती पूजा मेहता, श्रीमती आरती का पुंसवन संस्कार किया गया । यह जानकारी वरिष्ठ परिजन डॉ.राजेश मेहता द्वारा दी गई ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment