खुसूर-फुसूर बदइंतजामी में बदमिजाजी…

खुसूर-फुसूर

बदइंतजामी में बदमिजाजी…

बुधवार को अपरांह् में बदइंतजामी में बदमिजाजी की स्थिति देखी गई है। इंतजाम की जिम्मेदारी वर्दी एवं प्रशासन की थी और उसी में कमी थी। इसके बाद भी वर्दी के धरातल पर जिम्मेदार अपनी खीज आम वाहन चालकों से बदमिजाजी करते देखे गए। अपरांह् के समय में जिले के गुरूजनों की रैली थी। यह रैली कंट्रोल रूम से होती हुई प्रदेश के मुखिया जी के निवास की और जा रही थी। इसके चलते सडक की एक लेन पैक हो गई। दशहरा मैदान से कंट्रोल रूम आने वाली सिंगल लेन पर दोनों तरफ का यातायात भी जिम्मेदारों की कृपा से जारी रहा। इस दौरान वाहन गुत्थम गुत्था होने लगे तो वर्दी वाले दो सितारा साहब संभवत: इंतजाम के जिम्मेदार जी वाहन चालकों के साथ बदमिजाजी के हाल में आ गए । आवागमन करने वालों ने उनकी बदमिजाजी को नजरअंदाज किया और आपसी विवेक से काम लेते हुए जैसे तैसे वाहनों को इधर-उधर करते हुए निकाल लिया। खास तो यह था कि जब कंट्रोल रूम से रैली दशहरा मैदान की और जाना था तो उसी सिंगल लेन के वाहनों को डायवर्ट किया जाना था। दशहरा मैदान से कंट्रोल रूम वाली लेन के आवागमन में खलल डालने या कंट्रोल रूम से दशहरा मैदान की और जाने वाले वाहनों को रोका जाना था। एक तो बदइंतजामी की और उपर से बदमिजाजी भी। खुसूर –फुसूर रही की इसे ही अधिकारों के नाजायज उपयोग की स्थिति कहा जाता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment