ब्रह्मास्त्र महिदपुर रोड
ग्राम बेलाखेड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा का बेटा अशोक शर्मा जो ग्राम पेटलावद स्थित अपने मामा सोमे श्वर शर्मा के बेटे लखन शर्मा की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी सहित आ रहा था उसकी शादी में आते वक्त सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामा पक्ष के परिजनों को जैसे ही सड़क दुर्घटना में भांजे अशोक के निधन की जानकारी मिली शादी में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम के बद्रीलाल शर्मा की बेटी तथा भरत शर्मा और सोमेश्वर शर्मा की बहिन का विवाह बेलाखेड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा से हुआ था जिनका बेटा अशोक शर्मा अपनी पत्नी के साथ अपने मामा के बेटे के वैवाहिक आयोजन में शामिल होने सोमवार को दिन में घर से महिदपुर रोड होते हुए पेटलावद के लिये निकला था। रास्ते में खेड़ा खजूरिया के पास एक सड़क दुर्घटना में अशोक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पेटलावद में शादी में आयोजित कार्यक्रम में इस तरह की विदारक घटना की जानकारी मिलते ही शोक छा गया लखन शर्मा की बारात उज्जैन के पास जहां एक गांव में जा रही थी। वह ग्राम गोगापुर के गणेश शर्मा की बहिन की शादी हुई है, गणेश शर्मा की भांजी को लखन ब्याहने जाने वाला थाा।