खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने

तेल अवीव/तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी और देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। उनके नाम का ऐलान ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के किया। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब उनके पिता की 28 फरवरी को इजराइली हमले में मौत के बाद क्षेत्र में जारी जंग ने नया मोड़ ले लिया है। मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जाता रहा था, हालांकि उन्होंने कभी कोई निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment