कार चालक ने बाइक पर सवार 3 को कुचला

 

उज्जैन। रात 11:30 बजे के लगभग तेजगति से दौड़ती कार ने तीन से चार बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
नीलगंगा थाना क्षेत्र के शांति पैलेस स्थित ब्रिज के पास तेजगति से दौड़ती कार ने एक के बाद एक बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। लोगों को कुचलती हुई दौड़ रही कर को लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक भाग निकला। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। घायलों में रमेश पिता अमर सिंह दायमा निवासी तिरुपति ड्रीम्स, हर्षित पिता सचिन इंदौर और एक अज्ञात युवक शामिल था। हर्षित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाटकेश्वर आया हुआ था। रमेश कपड़े की दुकान पर काम करता है और घर लौट रहा था। अज्ञात युवक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आ पाई थी लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। दुर्घटना की जानकारी लगते ही नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील टीम के साथ दुर्घटना स्थल पहुंच गए थे। कार चालक की तलाश की जा रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment