बड़नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश परमार के निदेर्शानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़नगर , इंगोरिया, खरसौद कला- भाटपचलाना और शहर कांग्रेस बड़नगर के संयुक्त तत्वाधान में गेहूं खरीदी चालू करने , ऋण जमा करने अवधि बढ़ाने, गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, महंगाई की मार, बिजली बिलों का बोझ और डीजल – पेट्रोल की कमी को लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को कोर्ट चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी धीरेन्द्र पाराशर को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर खरसोद कला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनोखीलाल राठौड़ , शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वय राजेंद्रसिंह सोलंकी, ईश्वरसिंह चौहान, अल्संख्यक कांग्रेस अध्यक्ष युनुस पटेल, पूर्व अध्यक्ष अशोक राठौड़ , पूर्व मंडलम अध्यक्ष पंकज जोशी , संजय शर्मा स्वतंत्र , गोपाल चौधरी , बद्रीलाल आचार्य , महेश पाटीदार, प्रशालसिंह पंड्या , पार्षद प्रतिनिधि तरुण आचार्य , बद्रीलाल धाकड़ , अमजद खान , वासिफ काजी , जसवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह राठौर, इमरान मिर्ज़ा , श्रवण पाटीदार, कुलदीप धाकड़, नेता प्रतिपक्ष अजहरुद्दीन, राजाराम पटेल , प्यारेलाल राठौड़ , आजाद मैकेनिक, मोहम्मद अली , संजय आचार्य , ओंकार डाबी आदि सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
कांग्रेस ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन